• भारतीय संस्कृति में सांप को बहुमुखी प्रतिभा के साथ दर्शाया गया है। कोई सांप को जादूई मानकर इनकी पूजा करता है तो कोई सांपों से दूर ही रहना ठीक समझता है।
  • यहां तक की सांपों का वर्णन वेदों और पुराणों में भी पाया जाता है। कई लोग सांपों को आध्यात्म से जोड़कर भी देखते हैं।
  • वहीं कई लोग मानते हैं कि सांपों को दूध पिलाना बड़े पुण्य का काम होता है। आप इनमें से किसी भी श्रेणी में आते हों या न आते हों लेकिन आपने अपने जीवन में कई तरह के सांपों को देखा औऱ इनके बारे में सुना होगा।
  • यहां तक कि आपने दो मुंह वाले सांप के बारे में भी सुना होगा और इसे देखा होगा। लेकिन एक ही सिरे पर दो मुंह वाले सांप के बारे में जानकर आपको भी अचंभा होगा। 
  • चीन में एक व्यक्ति के घर में एक ऐसा सांप निकला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।
  • सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे। रिपोर्ट के अनुसार चीन के हेबेई प्रांत के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ने बताया कि उन्होंने सांप को सोमवार सुबह अपने घर में देखा था।
  • इसके बाद सेनझाउ ने उस दुर्लभ सांप को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया। 
  • सेनझाउ ने उस सांप को पकड़कर एक बर्तन में रख लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सेनझाउ के घर दो मुंह वाले सांप के निकलने की खबर मिली उनके घर में उस सांप को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।
  • कई लोगों ने सांप का वीडियो भी बना लिया, जिसे चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

જાણો આજનો રાશિ-ભવિષ્ય 22-06-2024 પંચાંગ 22-06-2024 Panchang 21-06-2024 Rashifal 20-06-2024 Panchang 20-06-2024